Join our subscribers list to get the latest news, updates and special offers directly in your inbox
कैपिटल छत्तीसगढ़ न्यूज नेटवर्क...
संवाददाता :- दीपक गुप्ता...✍️
सूरजपुर :- सब स्टेशन में काम करने के लिए कर्मचारी अपने घर से निकला लेकिन देर रात तक घर नहीं पहुंचने के बाद परिजन उसे खोजने निकले लेकिन रात भर उस कर्मचारी का कोई पता नहीं चला वही सुबह होते ही खबर मिली कि उसका शव कुएं में देखा गया है
दरअसल यह पूरा मामला विश्रामपुर थाना क्षेत्र के शिवनंदनपुर का है जहां सुबह स्थानीय लोगों ने देखा कि शराब भट्टी के सामने वर्षों पुराने कुएं में एक शव तैर रहा है जिसकी सूचना तत्काल विश्रामपुर पुलिस को दिए गए और मौके पर पहुंचे पुलिस ने शव की पहचान करंजी निवासी के रूप में की वहीं मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है जिसको लेकर पुलिस ने तत्काल अंबिकापुर से एफ एस एल और सूरजपुर डीडीआरएफ की टीम को मौके पर बुलाकर शव रेस्क्यू कराया और शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद यह स्पष्ट हो पाएगा की आखिर कर्मचारी की मौत हुई कैसे है वही विश्रामपुर पुलिस हर एक पहलू पर बारीकियों से जांच कर रही है