झरिया यादव समाज के जिलाध्यक्ष बने प्रदीप

झरिया यादव समाज के जिलाध्यक्ष बने प्रदीप

सारंगढ़ । जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ झरिया यादव समाज के जिलाध्यक्ष पद का निर्वाचन ग्राम चंदाई स्थित यादव भवन में सफलता पूर्वक संपन्न हुआ । प्रांतीय निकाय के निर्देशानुसार इस चुनाव प्रक्रिया की शुरुआत की गई , जिसमें जिलाध्यक्ष पद के लिए अभ्यर्थियों को निर्धारित समय तक आवेदन करने का अवसर दिया गया । जिलाध्यक्ष पद के लिए आवेदन का समय 12:30 बजे तक निर्धारित था । इस समय सीमा तक केवल एक ही आवेदन प्राप्त हुआ , जो की प्रदीप यादव सरसिंवा द्वारा भरा गया था , क्योंकि अन्य कोई आवेदन नहीं आया इसलिए प्रदीप यादव को निर्विरोध जिलाध्यक्ष के रूप में चुना गया। इस चुनाव के सफल आयोजन पर समाज के पदाधिकारी और सदस्यों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्रदीप यादव को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए बधाई दिए ।