रायगढ़ सायबर पर क्यों उठ रहे सवाल...?

Nov 26, 2024 - 19:53
 0  241
रायगढ़ सायबर पर क्यों उठ रहे सवाल...?

रायगढ़ में इन दिनों सायबर सेल पूरी तरह दूसरे थानों के बड़े बड़े मामलों को सुलझाने में उलझाता नजर आ रहा है लेकिन अब ऐसा प्रतीत हो रहा कि रायगढ़ में स्थित सायबर सेल शायद अपने जिम्मेदारी को जबरजस्ती ढोर रहा है। 

सूत्रों की माने तो जिले में बढ़ते सायबर अपराध को ध्यान में रखते हुए सायबर सेल बनाया गया था। वहीं आपको यह भी बताना चाहते है कि इस सायबर सेल का मुख्य काम था सायबर से जुड़े अपराधों पर कार्यवाही करना या कहे सायबर अपराध पर नकेल कसना जिससे सायबर अपराधों में कमी आ सके। और वहीं मोबाइल गुम होने के कारण बड़े सायबर अपराध घटित हो सकते हैं इसको ध्यान में रखते हुए कुछ महीनों पूर्व से अब मोबाइल गुम/चोरी के मामले अब सायबर सेल के हवाले हो गए है ऐसे में मोबाइल गुम होने पर थानों में शिकायत लिखने के बजाय सायबर सेल भेज दिया जाता है लेकिन सायबर सेल के में पदस्थ अधिकारी कर्मचारी यह सोचते है कि गुम/ चोरी हुआ मोबाइल अपने आप या कहे चोरी करने वाला व्यक्ति स्वयं सायबर सेल ला कर पहुँचा दे। कई बार ऐसा होता भी है कि मोबाइल वापस सायबर सेल पहुँचा देते है लेकिन कुछ मामलों में देखने को मिलता है कि सायबर सेल में गुम/ चोरी के मोबाइल का लोकेशन मिलने के बाद उस नम्बर पर सम्पर्क किया जाता है लेकिन सायबर सेल उस मोबाइल को लेने या कहे उस चोर को पकड़ने का प्रयास नही करते और वही मोबाइल धीरे धीरे कई लोगों के हाथों में लगातार जाते रहता है।

अब सवाल यह उठता है कि जब मोबाइल का लोकेशन मिल रहा है तो फिर सायबर सेल के जिम्मेदार लोग उस चोर को पकड़ने का प्रयास क्यो नही करते...? 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow