रायगढ़ के सर्प मित्रों के द्वारा 8 फीट अजगर का किया गया सुरक्षित रेस्क्यू

Dec 3, 2024 - 18:36
 0  363
रायगढ़ के सर्प मित्रों के द्वारा 8 फीट अजगर का किया गया सुरक्षित रेस्क्यू

रायगढ़। धरती के पर्यावरण सन्तुलन के लिए प्रकृति ने अनेक जीव जंतुओं की उत्पत्ति की है।खतरनाक और अत्यन्त विषैले जीव जंतु भी हैं।

जो पर्यावरण के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।

जहरीले जंतुओं में शुमार ” सांप” का नाम सुनते ही रौंगटे खड़े हो जाते हैं

और देखते ही देखते उसे मारने को तैयार हो जाते हैं।

किन्तु सर्प हमारे मित्र से कम नहीं है,

पर्यावरण संरक्षण में ये महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

आज इन्हीं सर्प, बिछु, गोह और अन्य विषैले जीव जंतुओं को सुरक्षित निकाल कर उन्हें दूर जंगलों में छोड़ने का कार्य “सर्प मित्र व एनिमल रेस्क्यू रायगढ़ छ. ग. “के युवा सदस्य बखूबी निभा रहे हैं।

इसी कड़ी में सर्परक्षक समिति द्वारा 8 फीट के अजगर का रेसक्यू किया गया।

रायगढ़ से 15 किलोमीटर दूर केराझर में एक अजगर सांप आ गया,इतने बड़े सांप को देखकर लोग घबरा गए हमें सांप के बारे में पूरी जानकारी भी नहीं थी इसलिए हमने रायगढ़ के वन विभाग के तत्वावधान मे चलने वाली सर्प रक्षक समिति के किशन धर्मा जी से संपर्क किया, उन्होंने अपने अध्यक्ष लोकेश मालाकार जी से बात करके हमसे आधे घंटे का समय मांगा उसके बाद टीम के संरक्षक विनितेश तिवारी, सचिव- सुमित बेहरा, पुष्पेन्द्र त्रिपाठी,एवं किशन धर्मा ने समय पर पंहुच कर तत्परता, साहस, और विशेषज्ञता ने इस रेसक्यू कार्य को सुरक्षित और कुशलता से पूरा किया, साथ में सांप से संबंधित बहुत सी गलत धारणाओ के बारे में जानकारियां दी साथ में वन्य जीव से संबंधित वन्य जीव अधिनियम 1972 की धारा के बारे में भी जानकारी दी जिससे, कभी दोबारा दिखाने पर भी हमें क्या करना चाहिए और क्या नही इसकी जानकारी दी।

 पर्यावरण और वन्यजीव संरक्षण के प्रति आपकी इस सेवा के लिए हम आपकी टीम का आभार व्यक्त करते हैं।

कृपया जहाँ कहीं भी इस प्रकार के जहरीले जीव जंतु देखें तो उन्हें किसी भी प्रकार की कोई हानि न पहुंचाते हुए इस टीम को तत्काल सूचित करें।कहीं भी कभी भी और किसी भी समय सूचित कर इन जीवों को जीवन दान दे कर पर्यावरण संरक्षण में अपना बहुमूल्य योगदान दें।याद रखें यह संस्था बिलकुल निःशुल्क 24 घंटे सेवाएँ देती है।

अपना किमती समय निकाल कर आपका और जीव का जिंदगी बचाते है। अतः आप लोगो से निवेदन है। कभी भी मजाक से ना बुलाये उसी दरमियान कही और कोई पीड़ित हो तो उनकी सेवा में समय लग सकता है

सर्प मित्र सदस्यों के नाम और मोबाइल नंबर अवश्य नम्बर नोट करें।

आप आपात कालीन नम्बर भी प्रयोग कर सकते है। अगर इन नम्बरो पर कॉल नही लगे तो (112) पर भी कॉल कर सकते है।

 विनितेश तिवारी ने बताया कि 8 सालों से सांप पकड़ने का काम कर रहे हैं। उनमें टीम में 16 के करीब युवा शामिल है। जो कि शहर के अलग-अलग इलाके में रहते है। साथ में टीम के सदस्य घरघोड़ा छाल, पुसौर, गोर्रा,नंदेली आदि एरिया का भी रेसक्यू करते हैं ,

रायगढ़ सर्परक्षक एंड एनिमल रेस्क्यू टीम के सक्रिय सदस्यों के नाम एवं नंबर- 

1- विनितेश तिवारी - शहीद चौंक ( पतरापाली-9:00A.M.- 8:00 P.M.) 

mo.no. - 99930- 32232

2- जय नारायण खर्रा- राजापारा, राजमहल के पास 

Mo.no.- 9630097458

3- लोकेश मालाकार- मधुबन पारा

Mo.no.- 7000085714

4- जय यदु- मरीन लाइन 

Mo.no.- 9755760129

5- सुमित बेहरा- तीउर पारा 

mo.no.- 6266631329

6- पुष्पेंद्र त्रिपाठी - ग्राम गोर्रा 

Mo. No. - 6260863334

7- रवि मिरी - शालिनी स्कूल के पास, बोईरदादर 

Mo. No. 6268077339

8- प्रसन्न महापत्रा 

Mo.no. 8319518764

9- आर्यन दुबे-बोइडादर मालीदीपा

Mo.no 8770864160

10-किशन धर्मा - चक्रधर नगर, बंगला पारा 

Mo. No.- 9630492128

11- नीरज साव - बैकुंठपुर 

Mo.no-7987127349

12- सौरभ नानकानी- BSNL TOWER 

MO.NO.-9302507407

13- विकास चौधरी - ओंडेकेरा 

MO.NO.-9770506143

14- सोमदेव मिश्रा जी- घरघोड़ा 

MO.NO-9981965115

15- रमेश गुप्ता- आमापाली, गढ़उमरिया 

Mo.no.- 9340311799

16- परमेश्वर राठिया - छाल 

Mo.no. :- 85160 29833

17 सज्जन साहू_गोपालपुर। M.n.6266314686          

सांपाें काे लेकर लाेगाें काे सावधान करने की सलाह देते हुए सर्प मित्र किशन कहते है कि लाेगाें काे सांपाें काे देखकर घबराने की जरूरत नहीं है। क्याेंकि 80 फीसदी सांप विषहीन होते है। लेकिन जब कोई सांप दिखे तो तुरंत सर्पमित्र को कॉल करें।साथ ही स्नैक बाइट की घटना होने पर पीड़ित को बिना देर किए अस्पताल लेकर जाए। जहां उसे एंटी स्नैक वेनम इंजेक्शन लगाया जा सकें।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow