मितानिनों से मारपीट मामले में तीन सदस्यीय जांच टीम गठित पांच दिनों के भीतर सौपेगी रिपोर्ट...

स्वास्थ्य विभाग ने थमाया कारण बताओ नोटिस....

कैपिटल छत्तीसगढ़ न्यूज नेटवर्क...

संवाददाता :- दीपक गुप्ता...✍️ 

सूरजपुर :- जिले में मितानिनों के साथ मारपीट करने के मामले में अब जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस संबंध में एक तीन सदस्यीय जांच टीम गठित की गई है, जो पांच दिनों के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।

मामले में आवक जावक प्रभारी लेखापाल वाई जे लकड़ा पर आरोप हैं कि उन्होंने शराब पीकर मितानिनों से अभद्र व्यवहार किया और मारपीट की। मितानिनों ने इस बारे में लिखित शिकायत दी थी, जिसके बाद डाक प्रभारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।