सीपत NTPC प्रभावित लोगों के लिए नही कर रहा विकास कार्य

सीपत NTPC प्रभावित लोगों के लिए नही कर रहा विकास कार्य

NTPC करता है भेदभाव....

बिलासपुर- छत्तीसगढ़ में उद्योगो का विस्तार बड़ी तेजी से हो रहा है लेकिन उद्योग प्रबंधन हमेशा से स्थानीय ग्रामीणों में फूट डालकर राज करते आ रहा है जिसके खिलाफ सीपत के नवनिर्वाचित सरपंच ने मोर्चा खोल दिया है और उनका एक ही लक्ष्य है कि ग्रामीणों को मिलने वाली सुविधाओं से वंचित नही रहने देंगे। क्योंकि किसी भी ग्राम में जब उद्योग लगता है तो उस ग्राम एवं आसपास के सौंदर्यीकरण एवं मूलभूत सुविधाओं की जिम्मेदारी उस उद्योग की रहती है लेकिन सीपत में ऐसा नही हो रहा है सीपत में सड़क के एक तरफ NTPC ने सजा रखा है लेकिन सड़क के दूसरे तरफ अंधकार छाया रहता है जिससे इस क्षेत्र के ग्रामीणों के मन मे भेदभाव जैसी स्थिति निर्मित हो रही है।

सूत्रों की माने तो नवनिर्वाचित सरपंच ने जनता की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए 13 बिंदुओं पर एक आवेदन तैयार किया है और इस आवेदन के माध्यम से NTPC के उच्च अधिकारियों को अवगत कराया है कि अब तक जिस प्रकार से इस क्षेत्र की जनता के साथ भेदभाव किया जाता आ रहा है अब ऐसा नहीं होने देंगे। इन 13 प्रकार के कार्य जनता की आवश्यकताओं के अनुरूप होने चाहिए ।