क्या महिला चाहती तो बच सकती थी नटवर अग्रवाल की जान

क्या महिला चाहती तो बच सकती थी नटवर अग्रवाल की जान

रायगढ़ - रायगढ़ की जीवन दायनी केलो नदी के काल मे कुछ तो लापरवाही से और कुछ धोखे से समा गए ऐसा ही एक मामला 3 अक्टूबर 2023 को घटित हुआ था जब इस नदी में एक कार तैरने लगी सब यही सोच रहे थे कि आखिर वह कार नदी में आई कहा से तभी उस कार के पीछे का गेट खुलता है और उसमें से एक महिला नदी में छलांग लगाती दिखाई देती है, तभी कुछ मोहल्ले वालों की मदत से उस महिला को बाहर निकाल लिया जाता है और उस महिला की जान बच जाती है। लेकिन वह महिला अपनी जान बचते ही मौके से नौ दो ग्यारह हो जाती है, महिला के गायब होते ही बचाने वाले सब आश्चर्य में पड़ जाते है कि वह महिला कौन थी? और उसने पानी मे डूबती कार में सवार नटवर अग्रवाल को बचाने का प्रयास क्यो नही की? शायद समय रहते अगर बचाने का प्रयास किया जाता तो आज नटवर अग्रवाल हमारे बीच मौजूद रहते।