सोशल मीडिया पर SDM पर टिप्पणी पड़ी भारी .. भाजयुमो नेता गिरफ्तार....

Oct 25, 2025 - 11:23
Oct 25, 2025 - 13:25
 0  420
सोशल मीडिया पर SDM पर टिप्पणी पड़ी भारी .. भाजयुमो नेता गिरफ्तार....

घरघोड़ा। 25 अक्टूबर। घरघोड़ा में सोशल मीडिया पर की गई एक टिप्पणी ने प्रशासन और राजनीति के बीच नई तनातनी खड़ी कर दी है। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के नेता अजीत गुप्ता को शुक्रवार देर रात पुलिस ने धारा 151 CrPC के तहत हिरासत में लेकर रिमांड पर भेज दिया।

जानकारी के अनुसार अजीत गुप्ता जो NTPC परियोजना के विरोध को लेकर लंबे समय से चर्चाओं में रहे हैं, गुप्ता अपने फेसबुक अकाउंट से घरघोड़ा SDM दुर्गा प्रसाद अधिकारी ( IAS ) के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी की थी। पोस्ट को प्रशासनिक गरिमा के विपरीत मानते हुए पुलिस ने SDM कार्यालय के निर्देश पर कार्रवाई की।

शुक्रवार रात करीब 11 बजे घरघोड़ा पुलिस ने गुप्ता को SDM कार्यालय में प्रस्तुत किया, जहाँ मुलाइजा (मेडिकल जांच) के बाद उन्हें शांति भंग की आशंका के तहत धारा 151 CrPC में रिमांड पर भेजा गया। प्रशासनिक सूत्रों ने बताया कि सरकारी अधिकारियों के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी को लेकर अब सख्त रुख अपनाया गया है। अधिकारियों का कहना है “अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का अर्थ यह नहीं कि कोई व्यक्ति कानून या मर्यादा की सीमाओं को लांघे।

फिलहाल, गुप्ता को न्यायिक प्रक्रिया के तहत SDM के समक्ष पेश किया गया है और रिमांड पर भेज दिया गया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow