पुसौर मंडल में भाजपा महिला मोर्चा की परिचयात्मक बैठक संपन्न, संगठन सशक्त बनाने पर जोर
रायगढ़। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की पुसौर मंडल स्तर की परिचयात्मक बैठक मंडल प्रभारी विनया कारमोरे की अगुवाई में संपन्न हुई। बैठक में महिला संगठन को और अधिक सशक्त बनाने, संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान तथा आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष मधुलता पटेल मुख्य रूप से उपस्थित रहीं। वहीं रायगढ़ विधानसभा प्रभारी सांता साय, लक्ष्मी विश्वास, लक्ष्मी वैष्णव, रेखा महामिया, दीपमाला गुप्ता, जेमिनी गुप्ता, बंसीधर गुप्ता तथा विकास होता सहित महिला एवं पार्टी कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण उपस्थिति रही।
बैठक में महिला सशक्तिकरण, संगठन की मजबूती और अधिक से अधिक महिलाओं को पार्टी से जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया। उपस्थित पदाधिकारियों ने महिला कार्यकर्ताओं से संगठन की नीतियों एवं कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने तथा समाजहित में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का समापन संगठन को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने के संकल्प के साथ हुआ। बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की सहभागिता ने बैठक को सफल, प्रेरणादायी एवं उत्साहपूर्ण बनाया।