जूटमिल में पार्षद के निवास के पास हंगामा, खड़ी गाड़ियों को मारी टक्कर

जूटमिल में पार्षद के निवास के पास हंगामा, खड़ी गाड़ियों को मारी टक्कर

पार्षद ने थाने पहुंचकर दी लिखित शिकायत, वाहन में सवार लोगों के राजनीतिक दलों से जुड़े होने की चर्चा

रायगढ़। जूटमिल क्षेत्र में पार्षद के सामने स्थानीय पत्रकार निवास के सामने के पास देर रात उस समय अफरा-तफरी की स्थिति निर्मित हो गई, जब एक वाहन ने घर के बाहर खड़ी गाड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया। घटना के बाद मौके पर बड़ी घटना की आशंका को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।

बताया जा रहा है कि वाहन में सवार कुछ लोगों के कथित रूप से शराब के नशे में होने की बात सामने आई है। हालांकि, नशे की स्थिति की आधिकारिक पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

घटना के बाद संबंधित पार्षद मुक्ति नाथ बबुआ ने जूटमिल थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दी है। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि पुलिस इस शिकायत पर क्या कार्रवाई करती है और मामले में अपराध दर्ज किया जाता है या नहीं?

वहीं, वाहन में सवार लोगों के दोनों प्रमुख राजनीतिक दलों से जुड़े होने की चर्चा भी क्षेत्र में है। ऐसे में मामला राजनीतिक रंग लेने की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता। हालांकि, संबंधित व्यक्तियों की राजनीतिक संबद्धता और घटना में उनकी भूमिका की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।

घटना ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि यदि वाहन चालक नशे में था और सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों को टक्कर मार रहा था, तो समय रहते स्थिति पर नियंत्रण नहीं होने पर कोई बड़ी घटना भी हो सकती थी।

अब निगाहें पुलिस की कार्रवाई पर हैं—क्या लिखित शिकायत के आधार पर अपराध दर्ज होगा? क्या वाहन चालक और अन्य संबंधित लोगों की जांच होगी? और क्या राजनीतिक पहचान से अलग हटकर कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी?

इन सवालों का जवाब पुलिस की आगामी कार्रवाई से ही सामने आएगा।