Join our subscribers list to get the latest news, updates and special offers directly in your inbox
सूरजपुर । कलेक्टर संजय अग्रवाल को आज संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में कलेक्ट्रेट के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों की उपस्थिति में भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर कलेक्टर श्री अग्रवाल के सरल व मिलनसार स्वभाव और उच्च प्रशासनिक क्षमता के संबंध में उपस्थित जनों द्वारा अपनी अपनी प्रतिक्रिया दी गयी। अपने विदाई के अवसर पर कलेक्टर संजय अग्रवाल ने सभी अधिकारी व कर्मचारियों तथा जिले के निवासियों को उनके सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। इसके साथ ही उन्होंने उपस्थित प्रशासनिक अमले को टीम वर्क के साथ सेवा भाव से लोकहित में कार्य करने के लिए प्रेरणादायक शब्द कहे। शासन के नवीनतम स्थानांतरण आदेश के तहत कलेक्टर संजय अग्रवाल का स्थानांतरण जिला राजनांदगांव में हुआ है।