बाजे गाजे के साथ निकली प्रभु श्रीराम की भव्य अक्षत कलश यात्रा ....

जय श्री राम के नारे से गुंजा नगर... 

कैपिटल छत्तीसगढ़ न्यूज

संवाददाता :- दीपक गुप्ता....✍️ 

सूरजपुर / भैयाथान :- आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में हो रहे प्रभु श्रीराम जी की प्राण प्रतिष्ठा के निमंत्रण का अक्षत कलश यात्रा भैयाथान के हनुमान मंदिर से निकाल कर विभिन्न  ग्राम पंचायतों में अक्षत कलश रखा गया । कलश यात्रा में राम भक्तों को द्वारा हनुमान मंदिर में पुजा पाठ कर के कलश यात्रा निकाला गया राम भक्तों ने प्राणप्रतिष्ठा के आमंत्रण हेतु घर घर अयोध्या से आया हुआ अक्षत बांट कर निमंत्रण दे रहें है इस क्रम में ग्राम पंचायत समोली , करकोटी , भैयाथान, रजबहर में निमंत्रण हेतु राम भक्तों के द्वारा कलश यात्रा निकाल कर पंचायत के देव स्थान में श्री कलश का पूजा पाठ कर रखा गया ।

 जिससे घर घर जाकर निमंत्रण देते हुए आगामी 22 जनवरी को अपने अपने घरों में पूजा पाठ कर रामलला के प्राणप्रतिष्ठा को दीवाली जैसे उत्सव के साथ मनाया जाये कलश यात्रा में मुख्य रूप से शैलेन्द्र गुप्ता , संभुनारायण देवांगन , सतीश प्रताप सिंह , प्रणय प्रताप सिंह , संदीप दुबे , नीलू गुप्ता , विजय श्रीवास्तव , मृत्युंजय तिवारी , त्रिलोक पटेल ,विनोद दुबे ,छोटेलाल यादव , रामविलास कुशवाहा , नारायण साहू ,अंकित दुबे ,रमेश साहू , प्रियांशू देवांगन , कनेश्वर पाटिल , सहित भारी संख्या में महिलाएं , बच्चे एवं राम भक्त उपस्थित थे ।