Join our subscribers list to get the latest news, updates and special offers directly in your inbox
आयुष्मान कार्ड, पीएम उज्जवला गैस कनेक्शन, आइस बॉक्स, मछली जाल मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल इत्यादि का कार्यक्रम स्थल में हुआ वितरण....
कैपिटल छत्तीसगढ़ न्यूज....
संवाददाता :-दीपक गुप्ता....✍️
सूरजपुर :- अखिल भारतीय बिंझिया समाज के कार्यक्रम स्थल पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा विभिन्न हितग्राहियों को सामग्रियों का वितरण किया गया। जिसके अंतर्गत मछली पालन विभाग से 05 लोगो को आइस बॉक्स, 05 लोगों को मछली जाल प्रदान किया गया। समाज कल्याण विभाग से बीना देवांगन को निःशक्त विवाह प्रोत्साहन राशि दी गई इसके अलावा विभाग द्वारा 01 ट्राई साइकिल और 03 मोटराइज्ड साइकिल प्रदान किया गया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा 10 लोगों को आयुष्मान कार्ड प्रदान किया गया। खाद्य विभाग द्वारा 10 हितग्राहियों को पीएम उज्जवला गैस कनेक्शन प्रदान किया गया। उद्यान विभाग द्वारा 05 लोगो को मिर्ची बीज का वितरण किया गया। इसके साथ ही राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत 10 हितग्राहियों को डेमो चेक का वितरण किया गया ।