Join our subscribers list to get the latest news, updates and special offers directly in your inbox
’’गणतंत्र दिवस’’ व ’’महात्मा गांधी निर्वाण दिवस’’ के उपलक्ष्य में शुष्क दिवस घोषित...... 26 व 30 जनवरी को शुष्क दिवस घोषित......
कैपिटल छत्तीसगढ़ न्यूज....
संवाददाता :- दीपक गुप्ता....
सूरजपुर :- कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी रोहित व्यास छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम, 1915 एवं उसके अधीन बनाये गये छत्तीसगढ़ आबकारी देशी, विदेशी मदिरा की फुटकर बिक्री के अनुज्ञापनों के व्यवस्थापन नियम 2018 के अन्तर्गत शासन द्वारा जारी निर्देश वर्ष 2023-24 नियम अनुसार 26 जनवरी (गणतंत्र दिवस) एवं 30 जनवरी (महात्मा गांधी निर्वाण दिवस) के उपलक्ष्य में एक-एक दिवस का शुष्क दिवस रखे जाने के प्रावधान अनुसार दिनांक 26 जनवरी, 2024 (गणतंत्र दिवस) एवं 30 जनवरी, 2024 (महात्मा गांधी निर्वाण दिवस) को शुष्क दिवस घोषित किया गया है।