स्वामी विवेकानंद जी की मनाई गई जयंती उनके भाषणों को किया गया याद...

Jan 13, 2024 - 08:32
 0  4

स्वामी विवेकानंद जयंती पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भैयाथान मे किये गये विविध आयोजन....

कैपिटल छत्तीसगढ़ न्यूज....

संवाददाता :-दीपक गुप्ता....

 सूरजपुर / भैयाथान:- ब्लॉक मुख्यालय भैयाथान स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में स्वामी विवेकानंद के जयंती पर संस्था के भूतपूर्व छात्र अमित वर्मा के मुख्य आतिथ्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। युवा दिवस पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि व संस्था के प्राचार्य ने मां सरस्वती व विवेकानंद जी के छायाचित्र पर पुष्पांजलि व धूपबत्ती जला कर किया। मुख्य अतिथि का स्वागत संस्था के व्याख्याता रज्जाक अंसारी ने पुष्प गुच्छ भेंट कर किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने स्वामी विवेकानंद के शिकागो यात्रा के बारे में बच्चों को बताया जिसे सुनकर स्कूल परिसर तालियों के शोर से गूंज उठा।

श्री वर्मा ने कहा कि भारत के आध्यात्मिक गुरु और करोड़ों युवाओं के प्रेरणास्त्रोत स्वामी विवेकानंद हैं। लोग उनके ओजस्वी और अनमोल विचारों को याद कर उन्हें नमन कर रहे हैं। उनकी जन्म-जयंती को देश राष्ट्रीय युवा दिवस के तौर पर मना रहा है। ऊर्जा से भरे उनके जोशीले विचार और संदेश हमेशा से युवाओं को कुछ कर गुजरने के लिए प्रेरित करते रहे हैं और युगों तक करते रहेंगे। लेकिन जब जब स्वामी विवेकानंद का जिक्र होता है तो उनके उस ऐतिहासिक व चमत्कारिक भाषण की भी याद आती है जो उन्होंने अमेरिका के शिकागो में हुई धर्म संसद में दिया था। उनके इस भाषण ने पश्चिमी देशों को भारतीय दर्शन, संस्कृति,अध्यात्म का लोहा मनवा दिया। मंच संचालन राम शरण मिश्रा ने किया। इस दौरान रामेश्वरी सिंह,पूनम सिंह, अंजली लकड़ा, शुब्यांजलि कच्छप, अरुणिमा कुजूर, प्रभा टोप्पो, महेश्वर यादव, आकांक्षा मिश्रा, अजय सिंह,आशीष चौबे,अर्जुन भूमिया, मुन्ना प्रसाद रजवाड़े,सवेश्चियन एक्का सहित काफी संख्या में छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow