Join our subscribers list to get the latest news, updates and special offers directly in your inbox
हाथियों के मौत मामले में चार आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार अंग कंकाल भी किये बरामद....
कैपिटल छत्तीसगढ़ न्यूज नेटवर्क
संवाददाता :- दीपक गुप्ता....✍️
सूरजपुर :- जिले के सूरजपुर वन मंडल में पिछले सात सालों में 41 जंगली हाथियों की मौतें हुई हैं, मगर वन विभाग का अमला वन्य प्राणियों की सुरक्षा के लिए जागरूकता और गज प्रबंधन के नाम पर पानी की तरह पैसा बहाने के बाद भी हाथियों की मौत नही रोक पा रहा है। आला अधिकारियों के ध्वस्त सूचना तंत्र और मैदानी अमले के अकर्मण्यता के कारण सूरजपुर 10 में जंगली जानवरों के शिकारी सक्रिय हो गए हैं, आए दिन मृत जानवरों के अंगों, खाल की तस्करी हो रही है। इस बार जिले के रमकोला वन परिक्षेत्र में न सिर्फ करंट से एक हथिनी की हत्या की गई बल्कि बर्बरता की सारी हदें पार करते हुए हाथी के शव को सूंड, पैर सहित अन्य अंगों के 16 टुकड़े करते हुए दफना दिया गया। जंगल में इतनी बड़ी घटना हुई मगर आश्चर्यजनक ढंग से वन अमले को इसकी भनक तक नहीं लग पाई। बताया जा रहा है कि करीब एक माह पहले यह घटना हुई। मुखबिर की सूचना पर विभाग हरकत में आया, और संदेहियो के निशानदेही पर अलग अलग क्षेत्रों में मत हाथी के अंगों, कंकाल को बरामद करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
ये आरोपी हुए गिरफ्तार :- वन विभाग पुलिस की अगर मानें तो आरोपियों में नरेंद्र सिंह पिता रामशरण जाति गोंड वर्ष, रामचंद्र पिता स्व. शिवलाल जाति अगरिया, जनकू राम पिता स्व. ननकु राम, माधव अगरिया पिता राय सिंह को वन विभाग की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना स्थल पर वाइल्ड लाइफ सीएफ केआर बढ़ाई, डीएफओ पंकज कमल, उप वन मंडल अधिकारी आशुतोष भगत, उप संचालक हाथी रिजर्व निवास तंतेरी आदि मौजूद रहे।