दर्दनाक सड़क हादसा - कार और मोटरसाइकिल मे जोरदार टक्कर ......

मोटरसाइकिल  सवार दो लोगों की मौत बाईक मे लगी आग....

कैपिटल छत्तीसगढ़ न्यूज नेटवर्क....

संवाददाता :- दीपक गुप्ता...✍️

 सूरजपुर :- जिला मुख्यालय स्थित साधुराम सेवा कुंज के पास माता कर्मा चौक समीप कार और मोटरसाइकिल में  भिडंत हो गई है टक्कर इतनी जबरदस्त थी की मोटरसाइकिल में आग लग गई जहां दो व्यक्तियों की मौत हो गई। जिले के वरिष्ठ पत्रकार प्रवेश गोयल से मिली जानकारी के अनुसार जिले  स्थित साधुराम सेवा कुंज के करीब कार - मोटरसाइकिल की आमने सामने भिड़ंत हो गई है । 

जहा मोटरसाइकिल में आग लग गई जानकारी मिलने पर दमकल की गाड़ियां पहुंची और आग पर काबू पाया गया वहीं मोटरसाइकिल में सवार घायल दो युवकों को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया दोनों मोटरसाइकिल सवार कोरिया जिले के रहवासी बताये जा रहे हैं वहीं स्थानीय पुलिस प्रशासन घटना स्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुटी हुई है ।