Join our subscribers list to get the latest news, updates and special offers directly in your inbox
कैपिटल छत्तीसगढ़ न्यूज नेटवर्क.....
संवाददाता :- दीपक गुप्ता....✍️
सूरजपुर / भैयाथान :- जिले के भैयाथान क्षेत्र अंतर्गत आयुष्मान आरोग्य मंदिर सोनपुर मे आज 01 मई 2024 को हेल्थ मेला का आयोजन किया जा रहा है । इस संबंध मे ग्रामीण चिकित्सा अधिकारी डाँ. आरिफ अंसारी ने बताया कि इस हेल्थ मेला मे 30 वर्ष से उपर के मरीजों का बीपी , सुगर , सिंकलिग जाँच सहित मौसमी बिमारियों का उपचार किया जा रहा है उन्होंने आगे बताया कि इस गर्मी के दिनों मे स्वस्थ रहने के लिऐ पानी पीते रहना चाहिए तथा तेज धुप मे जब भी घर से निकलें लू से बचने के उपाय अपने साथ रखें ।
वही खबर लिखें जाने तक 60 मरीजों की जाँच तथा उपचार किया जा चुका था । इस दौरान अस्पताल में फार्मासिस्ट मो. तारिफ अंसारी आयुष फार्मासिस्ट अनील मंडावी ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक सुजाता कुशवाहा , ब्रिजिट केरकेट्टा एएनएम प्रियंका कुशवाहा , कमरुन निशा ड्रेसर सुर्यभान त्रिपाठी स्वीपर अशोक दास सक्रिय रहे ।