Join our subscribers list to get the latest news, updates and special offers directly in your inbox
कैपिटल छत्तीसगढ़ न्यूज नेटवर्क.....
संवाददाता :- दीपक गुप्ता....✍️
सूरजपुर :- छत्तीसगढ़ राज्य में चुनाव संपन्न होते ही प्रदेश कि महिला बाल विकास तथा समाज कल्याण, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े झारखंड राज्य में डोर-टू-डोर मोर्चा संभालते नजर आ रही हैं। झारखंड राज्य के दुमका लोकसभा सीट से प्रत्याशी सीता सोरेन है और उनके पक्ष में आगामी कल सोमवार को मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने-वाले विभिन्न विधानसभाओं में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। चुनाव प्रचार दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। प्रवास के दौरान लोगों से फीड बैक लेंगे। इस कार्यक्रम से पहले भी मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े झारखंड राज्य के विभिन्न लोकसभा क्षेत्र लगातार दौरा करते नजर आ रहे है। महिला बाल विकास एवं समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का झारखंड राज्य में चुनाव प्रचार भाजपा के लिए शुभ माना जा रहा है। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनकल्याणकारी कार्यों को लेकर जनता के बीच लगातार पहुँच रहे है और भाजपा के पक्ष में वोट मांग रहे हैं। उनकी जो छवि बनी है। महिलाओं, बुजुर्गों से कुशल व्यवहार इससे मतदाताओं पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। भाजपा ने मोदी की गारंटी को बेहतर तरीके से प्रस्तुत करने की रणनीति बनाई है। मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने 400 पार सीटें जीतने का दावा किया है।