Join our subscribers list to get the latest news, updates and special offers directly in your inbox
कैपिटल छत्तीसगढ़ न्यूज नेटवर्क...
. संवाददाता :- दीपक गुप्ता....✍️
सूरजपुर :- बिश्रामपुर केनापारा पर्यटन स्थल के सामने दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है आपको बता दें कि बुलेट चालक सत्यम देवांगन पिता सत्यनारायण 24 वर्ष निवासी अंबिकापुर दर्रीपारा अपनी छोटी बहन पूनम के साथ अपने ननिहाल ग्राम टमकी गांव से अंबिकापुर लौट रहा था. अचानक सामने से आ रहे होंडा साइन के चालक विष्णु राजवाड़े पिता लोकनाथ 19 वर्ष निवासी तेलाइकछार से दवाई लेने विश्रामपुर जा रहा था दोनो जैसे ही राष्ट्रीय राज्य मार्ग 43 में केनापारा पर्यटन स्थल के सामने पहुंचे थे कि अचानक दोनों में आमने-सामने जबरदस्त भिड़ंत हो गई
हादसे के तुरंत बाद जयनगर पुलिस व स्थानीय लोगों की मदद से गंभीर अवस्था में तीनों को बिश्रामपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां दोनों बाइक के चालक सत्यम और विष्णु की उपचार के दौरान मौत हो गई वहीं घायल अवस्था में पूनम का उपचार किया जा रहा है । जिले के अलग-अलग जगहों से इन दिनों सड़क हादसे में मौत होने की खबर आम होती जा रही है तेज रफ्तार या फिर लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने से सड़क हादसे में हो रहे मौतों के आंकड़े बढ़ते जा रहे है ठीक इसी तरह इस दर्दनाक हादसे में भी दो युवा चेहरों को अपनी जान गवानी पड़ी है।