भाजपा देश की महिलाओं को सुरक्षित रखने में असमर्थ - रिंकी

भाजपा देश की महिलाओं को सुरक्षित रखने में असमर्थ - रिंकी

जिला कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती रिंकी पांडे ने विज्ञप्ति जारी कर कहा आज महिलाएं अपने ही देश में अपने को असुरक्षित महसूस कर रही हैं महिलाओं का गुस्सा दिखाई दे रहा है महिलाएं आज सड़क पर उतर चुकी है न्याय मांगने एक राजा की तानाशाही स्पष्ट रूप में दिखाई दे रही है केंद्र में भाजपा की सरकार है और भाजपा का नारा है बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ भाजपा सरकार देश की महिलाओं को सुरक्षा देने की बात करती है आज जनता देख रही है कि भाजपा सरकार देश की महिलाओं को कितनी सुरक्षा दे पा रही है देश की महिलाएं देख रही है कि मणिपुर में जो घटना घटित हुई है महिलाओं के साथ देश के लिए कितनी शर्म की बात है जहां जिस राज्य में भाजपा की सरकार है वहां स्वयं भाजपा अपने ही राज्य में महिलाओं को सुरक्षा देने में असमर्थ है वह सरकार देश की महिलाओं को क्या सुरक्षा देगी l

 एक तरफ पहलवान बेटियों का इतने दिनों तक धरना चलता रहा, भाजपा सरकार उन्हें न्याय नहीं दिला पा रही l अपने मंत्री को बचाने में लगी रही, दूसरी तरफ मणिपुर की इतनी बड़ी घटना घटित हुई जिस पर भाजपा सरकार 78 दिनों तक चुप्पी साधे रही और एक वीडियो वायरल होने पर नींद से जागी , हम पूछना चाहते हैं भाजपा नेत्रियों से कि वह आज कहां है बड़ी-बड़ी बातें करने वाली भाजपा नेत्रियां आज इस ज्वलंत मुद्दे पर बात क्यों नहीं कर रही हैं ,आज मणिपुर की महिलाओं के बारे में कुछ क्यों नहीं बोल रही हैं चाटुकारिता की भी हद होती है पहले हम महिला हैं बाद में किसी पार्टी की नेत्रियां, वहीं हम अपने रायगढ़ की बात करें तो हमारे रायगढ़ की भाजपा नेत्रीया उनके भी मुंह से मणिपुर में घटित घटना के विषय में महिलाओं के विषय में एक शब्द सुनाई नहीं दे रहा है हमारे रायगढ़ की प्रतिपक्ष नेता हो या सांसद महोदय या और भाजपा की नेत्रीया आज इस मुद्दे पर बात क्यों नहीं करना चाहती हैं क्या इतना बड़ा मुद्दा उनके लिए कोई मायने नहीं रखता, महिलाओं से जुड़ा हुआ मुद्दा है और केंद्र में भाजपा की सरकार है l

भाजपा नेत्रीया मणिपुर में घटित घटना के विषय में एक शब्द नहीं बोल रही हैं कितनी निंदनीय बात है 

कांग्रेस की सरकार सदैव महिलाओं के साथ हैं और महिलाओं को सुरक्षा देने में न्याय देने में सक्षम भी है आज भूपेश बघेल सरकार में छत्तीसगढ़ में महिलाएं अपने को सुरक्षित महसूस करती हैं यह हमारे लिए गर्व की बात है वहीं भाजपा शासित राज्यों में महिलाएं अपने को असुरक्षित महसूस करती हैं आज यह पूरा देश जान रहा है यह हमारे लिए बहुत शर्म की बात है l