Join our subscribers list to get the latest news, updates and special offers directly in your inbox
कुशवाहा समाज का इतिहास रहा है गौरवशाली यदि समाज के लोगों को अपने अतीत का हो जाये सही बोध तो उन्हें विकास करने से कोई रोक नहीं सकता :- नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष सनलित कुशवाहा....
कैपिटल छत्तीसगढ़ न्यूज नेटवर्क....
संवाददाता :- दीपक गुप्ता....✍️
सूरजपुर :- जिले के ब्लॉक मुख्यालय भैयाथान स्थित मंगल भवन में विगत 16 जून दिन रविवार को कुशवाहा समाज का जिला स्तरीय चुनाव करवाया गया वहीं भारी संख्या में कुशवाहा समाज के लोगों ने एकत्रित होकर मतदान किया जिस में नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष सनलित कुशवाहा एवं परिक्षेत्र सूरजपुर से विनोद कुशवाहा भैयाथान परिक्षेत्र से राम नारायण कुशवाहा को विजयी घोषित किया गया विजय हुए पदाधिकारी को संभागीय अध्यक्ष सुखदेव मुनि के द्वारा प्रमाण पत्र प्रदाय किया गया ।
इस अवसर पर नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष सनलित कुशवाहा ने कहा कि कुशवाहा समाज का इतिहास गौरवशाली रहा है। यदि समाज के लोगों को अपने अतीत का सही बोध हो जाए तो उन्हें विकास करने से कोई रोक नहीं सकता। श्री कुशवाहा ने आगे कहा कि समाज को विकास की मुख्यधारा में लाने के लिए संगठित होकर शक्तिशाली बनाना होगा। आर्थिक समृद्धि की जरूरत है। समाज के लोग अपनी सामाजिक एवं राजनीतिक प्रतिबद्धताओं को पहचानें तभी सफल होंगे जिस वंश में महात्मा बुद्ध, चंद्रगुप्त मौर्य, सम्राट अशोक जैसे महान लोग पैदा हुए आज वह समाज दिग्भ्रमित हो गया है। विकास के लिए सभी लोगों को मिलकर संगठित होकर समय को अनुकूल बना सकते हैं। संघर्ष के अलावा कोई विकल्प नहीं है। शिक्षा के माध्यम से समाज को चरित्रवान, संस्कारवान बनाने के साथ ही विकास की ओर ले जा सकते हैं। इस पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।
इस निर्वाचन के लिए मुख्य चुनाव अधिकारी उमेश कुशवाहा एवं सहायक चुनाव अधिकारी अरविंद कुशवाहा, निवासचंद कुशवाहा, नरेन्द्र कुशवाहा को नियुक्त किया गया। कार्यक्रम के मंच संचालन के लिए रूपनारायण के द्वारा सभी आए हुए समाज के समस्त वरिष्ठ जनों का आभार व्यक्त किया गया ।