फांसी पर लटकते मिला युवक का शव हत्या की आशंका...

कैपिटल छत्तीसगढ़ न्यूज नेटवर्क...

संवाददाता : - दीपक गुप्ता...✍️

 सूरजपुर :-जिले के ओड़गी थाना क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम पंचायत गिरजापुर के आमापारा में आज बुधवार की सुबह एक युवक का फांसी पर लटकते शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई  मिली जानकारी के अनुसार ओड़गी थाना अन्तर्गत ग्राम पंचायत खर्रा के निवासी अनिल रजक पिता कृपाल रजक आयु लगभग 24 वर्ष का ग्राम पंचायत गिरजापुर के आमापारा में  लकड़ी के खुटा में फांसी पर लटकता हुआ शव मिला है

 प्रथम दृष्टया से शव को देखने पर लग रहा है कि युवक की हत्या कर फांसी का रुप देने की कोशिश की गई है हालांकि यह स्पष्ट तो पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा घटना की सूचना पर ओड़गी पुलिस मौके पर पहुंची थी और आगे की कार्यवाही कर रहीं हैं