Join our subscribers list to get the latest news, updates and special offers directly in your inbox
कैपिटल छत्तीसगढ़ न्यूज नेटवर्क
संवाददाता :- दीपक गुप्ता.....
सूरजपुर / भैयाथान :- झिलमिली थाना क्षेत्र के ग्राम बसकर (डालाबहरा) मे दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जहां पत्नी ने अपने पति की गला रेतकर हत्या कर दी है । मिली जानकारी के मुताबिक मृतक विवेक पिता विश्वनाथ सिंह उम्र लगभग 23 वर्ष ने प्रेम विवाह किया था जहां वो अपने पत्नी के साथ रहता था अंदाजा लगाया जा रहा है कि पति - पत्नी कुछ विवाद हुआ होगा जिसमे आवेश में आकर उसके पत्नी ने कीसी धारदार हथियार से अपने पति की हत्या कर दी होगी घटना आज प्रातः 4:00 बजे से 5:00 बजे के बिच की बताई जा रही है ।
फिलहाल हत्या का कारण अज्ञात है वहीं आरोपी पत्नी मौके से फरार हो गई , झिलमिली पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिऐ भेजवा दिया है और जांच में जुट गई है इस घटना के बाद पुरे मोहल्ले मे मातम पसरा हुआ है वहीं परिजनों का रो - रोकर बुरा हाल है ।