Join our subscribers list to get the latest news, updates and special offers directly in your inbox
कैपिटल छत्तीसगढ़ न्यूज नेटवर्क...
संवाददाता :- दीपक गुप्ता...✍️
सूरजपुर :- जिले के लटोरी चौकी अंतर्गत ग्राम करवां के पास खड़े ट्रेलर से टकराकर बाइक सवार बड़े पिता और भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को अम्बिकापुर स्थित मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान बड़े पिता की मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से घायल भतीजे को रायपुर रेफर कर दिया गया है। दोनों 15 नवंबर को बाइक से दशकर्म कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे।
मिली जानकारी के अनुशार जिले के लटोरी चौकी अंतर्गत ग्राम कसकेला जूनापारा निवासी बाबूलाल उम्र 51 वर्ष 15 नवंबर को अपने भतीजे भीम सिंह के साथ बाइक से दशकर्म कार्यक्रम में शामिल होने ग्राम कालीपुर जा रहा था। इसी बीच दतिमा-लटोरी मार्ग पर ग्राम करवां में खड़े ट्रेलर वाहन क्रमांक सीजी 15 एसी 5221 में दोनों पीछे से जा टकराए। वहीं उस दुर्घटना में दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। आस-पास के लोगों द्वारा दोनों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दौरान 16 नवंबर की सुबह बाबूलाल की मौत हो गई। जबकि भीम सिंह को रायपुर रेफर कर दिया गया है।