चरित्र संदेह के वजह से पत्नी ने की थी पति की हत्या हत्यारिन पत्नी को पुलिस ने किया गिरफ्तार....

 किसी से मोबाइल पर बात करने चरित्र शक के वजह से पत्नी ने की थी पति की हत्या....

कैपिटल छत्तीसगढ़ न्यूज नेटवर्क.....

संवाददाता :- दीपक गुप्ता....✍️

सूरजपुर / भैयाथान :- पति को टंगिया से मारकर हत्या करने वाली पत्नी को झिलमिली पुलिस ने कुछ घंटे में ही हिरासत में ले लिया है। झिलमिली थाना प्रभारी फर्दीनंद कुजुर ने पत्रकारों को बताया कि आज सुबह मृतक का पिता झिलमिली थाना आकर सूचना दिया कि उसके बेटे की हत्या कर दी गई है और बहू घर से गायब है। रिपोर्ट दर्ज कराने पर तत्काल झिलमिली पुलिस डालाबहरा गांव पहुची और शव के जांच कर घटनास्थल से टंगिया बरामद किया गया। थाना प्रभारी द्वारा कई टीम बनाया गया।

 आरोपी की तलाश के लिए पुलिस टीम को कोरिया जिला के बैकुंठपुर के पास फरार आरोपी पत्नी मिली जिसे थाने लाने के बाद कड़ी पूछताछ किया गया तब आरोपी पत्नी ने बताया कि हम दोनों के बीच प्रेम प्रसंग था और दिसंबर में उसके घर में आई उससे शादी किया पर वह मुझ पर चरित्र संदेह करता था और हमेशा इस बात को लेकर लड़ाई होता था। कल रात भी इसी बात को लेकर हम दोनों के बीच दो बजे तक विवाद होता रहा। उसके बाद जब वह सो गया तो मैं टंगिया से उसके गर्दन पर वार करके उसकी हत्या कर दी और वहाँ से फरार हो गयी। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज करके आगे की जांच में जुट गई है।