Join our subscribers list to get the latest news, updates and special offers directly in your inbox
कैपिटल छत्तीसगढ़ न्यूज नेटवर्क....
संवाददाता :- दीपक गुप्ता...✍️
सूरजपुर :- विकासखंड भैयाथान अंतर्गत ग्राम पंचायत बड़सरा निवासी किसान नेता रक्षेन्द्र प्रताप सिंह ने आवारा मवेशियों से किसानों को निजात दिलाने एसडीएम को पत्र लिखा है । उन्होंने पत्र मे उल्लेख किया है कि ग्राम पंचायत बड़सरा , बसकर , कुर्रीडीह आदि गाँव मे गाँव के ही लोगों द्वारा अपने मवेशियों को आवारा छोड़ दिया जाता है पुछने पर सीधे तौर पर मुकर जाते हैं ।
उन्होंने आगे लिखा है कि कुछ ग्रामों के लोगों द्वारा ग्राम पंचायत बड़सरा मे अपने मवेशियों को लाकर छोड़ दिया जाता है इससे आवारा मवेशी किसानों के फसलों को नष्ट कर दे रहे हैं । वहीं उन्होंने प्रशासन से किसानों के फसलों को रक्षा करने की अपील की है अन्यथा 20 अगस्त को ग्रामीण जनों के साथ आवारा मवेशियों को लेकर अनुविभागीय कार्यालय का घेराव करने की बात कही है अंत मे उन्होंने पत्र के माध्यम से आवारा मवेशियों के स्वामियों के विरुद्ध उचित कार्रवाई करने का आग्रह भी अनुविभागीय अधिकारी से किया है ।