Join our subscribers list to get the latest news, updates and special offers directly in your inbox
कैपिटल छत्तीसगढ़ न्यूज नेटवर्क....
संवाददाता :- दीपक गुप्ता...✍️
सूरजपुर ! जिले के प्रतापपुर बस स्टैंड में अव्यवस्था के बीच महिला यात्री का प्रसव हुआ। स्थानीय लोगो के सूचना के बावजूद अस्पताल से जब एंबुलेंस नही मिली । तब बस स्टेंड में मौजूद महिलाओ ने मौके पर ही गर्भवती महिला यात्री के चारो ओर कपडा का घेरा डालकर उसका प्रसव कराया बाद इसके जच्चा - बच्चा को स्थानीय लोगो ने अस्पताल पहुंचाया।
अब जच्चा - बच्चा दोनो स्वस्थ है। इस दौरान अस्पताल प्रबंधन की कार्यशैली से स्थानीय लोगो में भारी नाराजगी देखी गई ।