ग्राम पंचायत एकताल में सामुदायिक भवन की मांग को लेकर श्याम गुप्ता,सरपंच बुदेश्वरी हिमांशु चौहान ने सासंद राधेश्याम राठिया को सौपा मांग पत्र....

जगन्नाथ महाप्रभु रथ यात्रा कार्यक्रम के दौरान सांसद ने एकताल धनुहार डेरा ने एकताल ग्राम पंचायत को सहयोग करने को कही थी बात....

कैपिटल छत्तीसगढ़ न्यूज नेटवर्क.....

 संपादक :- विपिन मिश्रा....✍️

 रायगढ़ ! एकताल ग्राम पंचायत में ऐतिहासिक विकास की गाथा लिखने वाले ग्राम पंचायत सरपंच बुधेश्वरी हिमांशु चौहान लगातार अपने ग्राम पंचायत के विकास के लिए प्रयासरत हैं ।

 इसी कड़ी में लैलूंगा विधानसभा कार्यकर्ता मतदाता अभिनंदन समारोह में सासंद राधेश्याम राठिया को सामाजिक कार्यकर्ता एवं भारतीय जनता पार्टी सदस्य श्याम कुमार गुप्ता एकताल ग्राम पंचायत सरपंच पति बुधेस्वरी हिमांशु चौहान पंच ने एकताल ग्राम पंचायत में सामुदायिक भवन की मांग को लेकर आवेदन दिया जिसे पूरा करने की सासंद ने आश्वासन दिया है ।