लक्ष्य ऑटो पार्ट्स के भवन मे भीषण आग लोगों ने भागकर बचाई अपनी जान...

कैपिटल छत्तीसगढ़ न्यूज नेटवर्क...

 संवाददाता :- दीपक गुप्ता...✍️

 सूरजपुर :- नगर के एनएच 43 मुख्य मार्ग किनारे स्थित एक भवन में आज भीषण आग लग गई जहा भवन में रह रहे लोगो ने भागकर अपनी जान बचाई वही आग लगने का कारण फिलहाल अज्ञात है मकान मालिक के बताए अनुसार 50 लाख रुपए से ज्यादा का सामान जलकर खाक हो गया ।

 दरअसल लक्ष्य ऑटो पार्ट्स के भवन में कई दुकान एक प्ले स्कूल और ऊपरी मंजिल में भवन मालिक का मकान है जहा आज सुबह अचानक लगा देख मकान में रह रहे लोग जान बचाकर बच निकले वही तीन घंटे की मशक्कत के बाद दमकल की टीम ने आग पर काबू पा लिया लेकिन दुकानों और घर के समान जलकर खाक हो गए वही आग निजी प्ले स्कूल मकान तक नही पहुंच पाई थी लिहाजा कोतवाली पुलिस नुकसान हुए समान के आंकलन और आग लगने के कारणों की जांच में जुटा हुआ है ।