पूर्व सीएम का आभार.... युधिष्ठिर नायक

Aug 7, 2024 - 13:50
 0  140
पूर्व सीएम का आभार.... युधिष्ठिर नायक

सारंगढ़ बिलाईगढ़ । बिलाईगढ़ विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सोनाखान के अध्यक्ष युधिष्ठिर नायक ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी को बहुत-बहुत धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त किया है।

          युधिष्ठिर नायक वनांचल ने बताया कि, पिछले कार्यकाल में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जन चौपाल कार्यक्रम सोनाखान में जिला सहकारी बैंक बनाने का घोषणा किया था, आज उसका मुर्त रूप देखने लगी है, भारतीय रिजर्व बैंक की अनुमति के साथ जिला सहकारी बैंक मुख्य शाखा ने सोनाखान जिला सहकारी बैंक स्थल निरीक्षण हेतु आदेश जारी की है, जिला सहकारी बैंक सोनाखान बनाए जाने से, जिला सहकारी बैंक टुण्ड्रा और जिला सहकारी बैंक बया दोनों क्षेत्र के किसानों को हो रही अपार भीड़ से बहुत ही राहत मिलेगी, और भविष्य में समस्या नहीं होगी।

             पूरे क्षेत्र में जिला सहकारी बैंक सोनाखान खुलने से किसानों में, मजदूरों में, जन प्रतिनिधियों में हर्ष व्याप्त है, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सोनाखान के समस्त कार्यकर्ताओं की ओर से, किसान भाई बहनों की ओर से, छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी को युधिष्ठिर नायक ने दिल से धन्यवाद दिया है, उनका आभार व्यक्त किया है, क्षेत्र के लोगों ने पूर्व सीएम के अनगिनत कार्य को मूर्त रूप में देखकर हर्षित है गदगद है।

          माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी को धन्यवाद ज्ञापित करने में वनांचल से युधिष्ठिर नायक अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सोनाखान, नल कुमार पटेल पूर्व अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सोनाखान, प्रेमशिला नायक प्रदेश महिला कांग्रेस, गोपलाल पटेल, जान मोहम्मद खान, रामसिंह ठाकुर , संजय गोयल, मनु लाल पटेल, विजय बरिहा, डिगेश यादव, मोहित चौधरी, धनीराम नाग, शालिक राम पटेल, इतवारी साहू, टूपेश्वर पटेल, सुरज साहू, जीवर्धन पटेल, संतु राम बरीहा, संतोष पटेल, मुरलीधर मिश्रा, जितेंद पटेल, गनपत पटेल, भास्कर चौधरी, देव कुमार साहू, रामायण सिंह ठाकुर, नंदकुमार पटेल, कृष्णचंद, हेमलाल पटेल, टेक कुमार, हुरसिकेश, अजय, शुकलाल केवट, उत्तर साहू, रामकुमार नायक, बिजेंद पालेस्वर, दया डडसेना, पदमलोचन पटेल, आदि सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने, जनप्रतिनिधियों ने, क्षेत्र वासियों ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी को धन्यवाद ज्ञापित किया हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow