Join our subscribers list to get the latest news, updates and special offers directly in your inbox
कैपिटल छत्तीसगढ़ न्यूज नेटवर्क...
संवाददाता :- दीपक गुप्ता...✍️
सूरजपुर :- कक्षा 12वीं की एक छात्रा को घरवालों ने मोबाइल खरीदकर नहीं दिया तो उसने कीटनाशक का सेवन कर लिया। तबियत बिगडने पर उसे अस्पताल ले जाया गया। यहां सुधार नहीं होने पर उसे अंबिकापुर के मिशन अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां 5 दिन तक चले इलाज के बाद सोमवार की देर रात उसकी मौत हो गई। वहीं छात्रा की मौत से माता - पिता व अन्य परिजनों का रो - रोकर बुरा हाल है। मिली जानकारी के अनुशार जिले के रामानुजनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंपापुर निवासी हेमलता यादव पिता विष्णु यादव उम्र 16 वर्ष कक्षा 12 वीं की छात्रा थी। वह अपने लिए मोबाइल खरीदने की बात माता-पिता से कह रही थी। परिजन ने 12वीं बोर्ड परीक्षा के बाद उसे मोबाइल खरीदने की बात कही थी। इधर वह बार-बार मोबाइल खरीदने के लिए जिद कर रही थी। मोबाइल नहीं मिलने से क्षुब्ध होकर छात्रा ने 31 जुलाई को घर में रखा कीटनाशक पी लिया। इससे छात्रा गंभीर हो गई।
परिजन द्वारा उसे इलाज के लिए रामानुजनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया। यहां चिकित्सकों ने छात्रा की हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद अम्बिकापुर रेफर कर दिया। परिजन छात्रा को गंभीर हालत में शहर के मिशन अस्पताल में लेकर पहुंचे। यहां 5 दिन तक चले इलाज के बाद सोमवार की रात उसकी मौत हो गई।