इस्टग्राम पर युवती से दोस्ती कर अश्लील फोटो किया एडिट आरोपी युवक , युवती जेल दाखिल....

संवाददाता :- दीपक गुप्ता....✍️

कैपिटल छत्तीसगढ़ न्यूज नेटवर्क....

सूरजपुर / बिश्रामपुर :- युवती से दोस्ती कर युवक ने पहले उसकी फोटो ले ली। बाद में फिर अपनी प्रेमिका के साथ मिलकर फोटो को एडिट कर अश्लील बनाया और उसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म इस्टाग्राम में गंदे मैसेज के साथ वायरल कर दिया था। गंदे फोटो व मैसेज वायरल होने से युवती को शर्मसार होना पड़ा। इसकी शिकायत उसने थाने में दर्ज कराई थी। इस मामले में सूरजपुर जिले की करंजी पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस संबंध में करंजी पुलिस का कहना है का कि 20 वर्षीय युवती से एक युवक ने पहले इंस्टाग्राम में दोस्ती की। फिर अपनी गर्लफ्रैंड के साथ मिलकर उसकी फोटो को एडिट करके अश्लील तस्वीर व मैसेज इस्टाग्राम पर वायरल कर दिया। पीडि़ता को मामले की जानकारी दूसरे लोगों ने दी, तब उसने युवक से पूछा कि उसने ऐसा क्यों किया। क्यों बदनाम कर रहे हो..? इस पर युवक ने उल्टा धमकी देते हुए कहा कि जहा शिकायत करना है कर दो। मैं अपना मोबाइल गुम होने की शिकायत पहले ही पुलिस में कर चुका हूं। इसके बाद युवती ने पुलिस चौकी पहुचकर मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई।

दो आरोपी भेजे गए जेल :- इस मामले में पुलिस ने आरोपी सूरजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम देवनगर महादेवपारा निवासी 18 वर्षीय देवनारायण प्रजापति उर्फ सोनू पिता राजेंद्र प्रजापति व उसकी प्रेमिका ग्राम पंचायत झूमरपारा निवासी 20 वर्षीय बॉबी प्रजापति पिता बरेलाल प्रजापति को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शनिवार को दोनों को न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

दर्जनों युवतियों का बनाया है अश्लील वीडियो :- इधर पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों ने दर्जनों युवतियों का इस्टाग्राम में एडिट कर अश्लील फोटो बनाया है। इन फोटो को उन्होंने सोशल मीडिया पर वायरल भी किया है, जिसकी भी पुलिस जांच कर रही है।