कच्चा मकान ढहने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत पसरा मातम...

कैपिटल छत्तीसगढ़ न्यूज नेटवर्क... 

संवाददाता :- दीपक गुप्ता....✍️

सूरजपुर :- जिले के जयनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत फतेहपुर करतमा में आज सोमवार देर शाम कच्चे मकान के गिर जाने से दादी, दो पोती सहित एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस और परिजनों के मुताबिक मृतकों में धनमतिया 53 वर्ष, डेढ साल सोहानी और 2 साल की बिजली शामिल हैं 

 इस घटना के बाद तीनों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर लाया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। घटना से गांव में शोक है वहीं परिजनों में दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।