जनपद सदस्य ने ली संकुल स्तरीय समीक्षा बैठक शिक्षा सप्ताह को बेहतर करने को दिए निर्देश....

कैपिटल छत्तीसगढ़ न्यूज नेटवर्क....

 संवाददाता :- दीपक गुप्ता....✍️

सूरजपुर / भैयाथान :- आज 20 जूलाई को संकुल केन्द्र बड़सरा 01 व बड़सरा 02 अंतर्गत ग्राम पंचायत करौंदामुड़ा, ग्राम पंचायत बड़सरा , ग्राम पंचायत बसकर और ग्राम पंचायत कुर्रीडीह अंतर्गत सभी प्राथमिक, माध्यमिक, और हायर सेकेण्डरी स्कूलों के शिक्षकों से शैक्षिक गुणवत्ता पर चर्चा करते हुए विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा किया गया। वही क्षेत्र के जनपद सदस्य सुनील साहू ने उपस्थित शिक्षकों को शिक्षण गुणवत्ता को बेहतर बनाने हेतू निर्देश दिये ।

इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष रामू गोस्वामी पूर्व मंडल अध्यक्ष रामाशंकर यादव बड़सरा सरपंच प्रतिनिधि जगनारायण सिंह बसकर सरपंच प्रतिनिधि रामेश्वर सिंह एसएमडीसी अध्यक्ष शिव पाण्डेय, सोनू जायसवाल, सुशील साहू, परमेश्वर यादव के साथ - साथ स्कुली बच्चों के अभिभावक उपस्थित रहे।