Breaking News :- आकाशीय बिजली के चपेट मे आकर एक व्यक्ति के साथ मवेशी की मौत....

कैपिटल छत्तीसगढ़ न्यूज नेटवर्क

संवाददाता :- दीपक गुप्ता...✍️

सूरजपुर / भैयाथान :- आकाशीय बिजली के चपेट में आने से मवेशी के साथ साथ चरवाहे की भी मौत हो गई है घटना भैयाथान विकासखंड के ग्राम कुसमुसी की बताई जा रही है बताया जाता है कि चरवाहा सड़क के किनारे मवेशी चरा रहा था कि अचानक आज दोपहर तेज बारिश के साथ हुई गरज - चमक से वह मवेशी सहित आकाशीय बिजली के चपेट मे आ गया । 

जिस कारण मवेशी सहित चरवाहे की भी मौत हो गई  खबर लिखे जाने तक पुलिस घटना स्थल पर नही पहुंची थी वहीं लोग धीरे धीरे घटना स्थल पर पहुंचे लगे थे उक्त जानकारी स्थानीय पत्रकार राकेश पाठक ने दी ।