Join our subscribers list to get the latest news, updates and special offers directly in your inbox
कैपिटल छत्तीसगढ़ न्यूज नेटवर्क...
संवाददाता :- दीपक गुप्ता...✍️
सूरजपुर :- जिले के प्रेमनगर विकासखंड अंतर्गत लक्ष्मीपुर - पार्वतीपुर मे बीते कुछ दिनों से 11 हाथियों का दल विचरण कर रहे हैं वहीं वन अमला लोगों को हाथियों से सतर्क रहने की अपील कर रहा है ।
हाथी किसानों के फसलों को पहुचा रहे हैं नुकसान :- हाथी प्रभावित क्षेत्र के किसान बताते हैं कि हाथियों का ये दल किसानों के धान , मक्का सहित अन्य फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं जिससे किसान चिंतित हैं । कैपिटल छत्तीसगढ़ न्यूज नेटवर्क को यह जानकारी हमारे सहयोगी राजेश सारथी ने दी ।