भारत को स्वतंत्रता का स्वाद दिलाने वाले सच्चे वीर सपूतों को बारंबार नमन - शकुन्तला रतेरिया

Aug 13, 2023 - 21:53
 0  42
भारत को स्वतंत्रता का स्वाद दिलाने वाले सच्चे वीर सपूतों को बारंबार नमन - शकुन्तला रतेरिया

भगतसिंह, राजगुरु और सुखदेव, सुभाष चंद्र बोस भारत के वे सच्चे सपूत थे, जिन्होंने अपनी देशभक्ति और देशप्रेम को अपने प्राणों से भी अधिक महत्व दिया और मातृभूमि के लिए प्राण न्यौछावर कर गए।

 कई वीर सपूतों ने अपना बलिदान देकर गुलामी की बेडीयो से भारत की धरती को आजाद कराया, तब जाकर हम आज चैन की सांस लेकर अपने हक के साथ भारत में जी रहे हैं। उनके बलिदानों को हमें कभी नहीं भूलना चाहिए, और हमेशा अपने भारत देश की रक्षा के लिए तत्पर रहना चाहिए, आज स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मैं इन सच्चे वीर सपूतों को श्रद्धांजलि अर्पित करती हूं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow