विचरण कर रहे हाथियों ने मचाया तांडव लोग दहशत मे....

कैपिटल छत्तीसगढ़ न्यूज नेटवर्क...

 संवाददाता :- दीपक गुप्ता...✍️

 सूरजपुर :- जिले के प्रेम नगर ब्लॉक के ग्राम पंचायत कांटारोली में हाथियों के झुंड ने जबरजस्त तांडव मचाया है । जिससे प्रभावित गांव जनार्दन पुर, अभयपुर, कंटरोली, तारा के ग्रामवासी काफी परेशान है ।

 मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम पंचायत कांटारोली के आमा बाहर में हाथियों का बना डेरा बना लिया है जहां ग्राम पंचायत कंटरोली के किसान बागेश्वर सिंह पिता राम साय का सौर ऊर्जा पैनल और गांव में लगे 11 केव्ही बिजली खंभा को भी हाथियों ने क्षतिग्रस्त कर दिया है साथ ही किसानों के धान के फसलों को काफी नुकसान पहुचाया है ।

 वहीं लगातार वन विभाग के अधिकारियों द्वारा मुनादी कर ग्राम वासियों को सतर्क किया जा रहा है  उक्त जानकारी हमारे सहयोगी राजेश सारथी ने दी ।