आपसी रंजिश को लेकर पिता और भाई ने की मारपीट थाने मे शिकायत दर्ज...

अधमरा मार सड़क पर छोड़ भाग गये आरोपित पुलिस ने पहुचाया अस्पताल....

कैपिटल छत्तीसगढ़ न्यूज नेटवर्क....

 संवाददाता :- दीपक गुप्ता...✍️

सूरजपुर :- जिले के प्रेमनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत महेशपुर में पिता और पुत्र ने मिलकर अपने ही पुत्र को मारपीट कर रास्ते में ही अधमरा छोड़ भाग गए मिली जानकारी के अनुसार राजेश सारथी निवासी महेशपुर ने प्रेमनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि अपने ही परिवार के किसी और मामले को लेकर प्रेमनगर थाने गया हुआ था और वहां से वापस अपने घर लौट रहा था तब उसके पिता और भाई ने उसके साथ बीच सड़क मारपीट कि जिसका कारण उसने बताया कि कुछ दिन पूर्व वन विकास निगम की जमीन पर बनाए घर को वन विकास निगम के द्वारा धराशायी कर दिया गया था  जिसका इल्जाम मेरे उपर लगाकर की तुमने मेरा घर तोड़वाया है

जबकि महेशपुर गांव में वन विकास निगम ने 30 - 40 घरों को तोडा था जिसमें मेरा भी घर तोड दिया गया था लेकिन मेरे पिताजी और मेरे भाई मेरे उपर आरोप लगाकर पहले भी मेरे साथ लडाई झगड़ा किये थे जिसकी शिकायत मैंने प्रेमनगर थाने में दर्ज कराई थी और मेरे मोबाइल में कैद साक्ष्य को भी थाने में दिखाया था जिसके बाद से मेरे पिताजी और मेरे भाई को ये लगने लगा था कि अब हम जेल जाएंगे तो उन्होंने प्रेमनगर थाने से वापसी होते समय महेशपुर के पास मेरे और मेरे पत्नी और बच्चों के साथ भी मोबाइल से साक्ष्य मिटाने को लेकर मारपीट किया, जिसकी सुचना मैंने पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस विभाग की 112 गाडी में मुझे बिठाकर प्रेमनगर अस्पताल लाया गया जहां से मुझे सूरजपुर अस्पताल रेफर कर दिया गया है जिसकी शिकायत मैंने प्रेमनगर थाने में दर्ज कराई है।