माँ - बेटी के नग्न अवस्था मे मिले शव हत्या की आशंका...

कैपिटल छत्तीसगढ़ न्यूज नेटवर्क

संवाददाता :- दीपक गुप्ता...✍️

सूरजपुर :- जिला मुख्यालय के थाने में पदस्थ एक एएसआई की पत्नी व बेटी की हत्या कर शव को घर से तीन किलोमीटर दूर फेंक दिया गया था। सुबह मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस के आला अधिकारियों के साथ पुलिस टीम जांच के लिए घटनास्थल पर पहुंची है। मिली जानकारी के अनुसार सूरजपुर थाने में पदस्थ एएसआई तालिब शेख सूरजपुर रिंग रोड स्थित किराये के मकान में पत्नी व बेटी के साथ रहते हैं कल रात को पेट्रोलिंग के लिए निकले हुए थे उनके घर में उनकी पत्नी व 12 वर्षीय बेटी थी रात में अज्ञात हमलावरों ने एएसआई के घर में घुसकर उनकी पत्नी व बेटी की हत्या कर दी।

हत्यारों ने शव को घर से करीब तीन किलोमीटर दूर ले जाकर खेत में फेंक दिया। इस हत्याकांड के बारे में तब पता चला जब एएसआई ड्यूटी से वापस घर लौटे। घर में परिजनों के नहीं मिलने और खून के छींटे मिलने पर मामले की जानकारी अपने विभाग के अधिकारियों को दी। खोजबीन के बाद मृतकों के शव ग्राम पीढ़ा में नग्न अवस्था में मिले। घटनास्थल पर पुलिस के अधिकारी भी पहुंचे हुए थे। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। इस मामले में कुलदीप नामक एक युवक पर संदेह जताया जा रहा है जिसके द्वारा कल रात को ही तालिब शेख व आरक्षक घनश्याम सोनवानी से विवाद किया गया था तथा घनश्याम पर खौलता हुआ तेल उड़ेलकर वह मौके से फरार हो गया था। मां-बेटी के शव को पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया गया है।