सारंगढ़ विधानसभा सीट में भाजपा की बढती गतिविधियां

Aug 16, 2023 - 18:56
 0  123
सारंगढ़ विधानसभा सीट में भाजपा की बढती गतिविधियां

जिला भाजपा ने विभाजन विभिषिका स्मृति दिवस पर शहीदों को श्रद्वासुमन अर्पित किया

सारंगढ़ । प्रदेश भाजपा के निर्देशनुसार सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला में विभाजन विभिषिका स्मृति दिवस मनाया गया। सारंगढ़ के जय स्तम्भ चौक में जिला भाजपा के द्वारा आम सभा का आयोजन किया गया जिसमें जिला के पदाधिकारियों समेत सारंगढ़ मंडल के पदाधिकारियों की उपस्थिति भी रही। आजादी के ठीक पहले हुए विस्थापन और नरसंहार पर भाजपा नेताओं ने प्रकाश डाला। गौरतलब है कि आजादी के दौर में जब धर्म के नाम पर बंटवारा हुआ तो भारत से पाकिस्तान और पाकिस्तान से भारत विस्थापन के दौरान सरकारी रिकार्ड के अनुसार लगभ 1 करोड़ 20 लाख लोग प्रभावित हुए थे तो वहीं 10 लाख से ज्यादा लोगों का नरसंहार हुआ था। केन्द्र की मोदी सरकार ने वर्ष 2021 में इस दिवस से आम जनता को भावनात्मक तौर पर जोडने हेतु और युवा पीढ़ी को जानकारी प्रदान करने हेतु प्रत्येक वर्ष 14 अगस्त को विभाजन विभिषिका समृति दिवस के रूप में मनाने एवं दिवंगतों को श्रद्वांजलि अर्पित करने की पहल की। जिला भाजपा के द्वारा जिलाध्यक्ष सुभाष जालान के नेतृत्व में केशरवानी भवन से मौन जुलूस निकाला गया जो शहर के मुख्य चौक चौराहों से होकर गुजरा। भारत माता चौंक में आम सभा कार्यक्रम आयोजित किया गया था जहां पर जिला महामंत्री अजय गोपाल के कुशल मंचीय संचालन में भाजपा जिला, प्रदेश पदाधिकारियों सहित मुख्य वक्ता जगन्नाथ पाणिग्राही के द्वारा विभाजन विभिषिका पर प्रकाश डाला गया। उक्त कार्यक्रम के पश्चात मौन जुलूस भारत माता तक पहुंची और भारत माता की मुर्ति के समक्ष मोमबत्ती जलाकर विभिषिका का दंश झेलने वालों को श्रद्वासुमन अर्पित की गई।

झंडारोहण पश्चात भाजपा सारंगढ़ के द्वारा निकाली गई तिरंगा यात्रा

15 अगस्त को भाजपा जिलाध्यक्ष सुभाष जालान के नेतृत्व में प्रातः 9 बजे जिला भाजपा कार्यालय में वरिष्ठ भाजपा एवं युवा मोर्चा के उपस्थिति में झंडारोहण किया गया। झंडारोहण के दौरान महिला मोर्चा के ऊर्जावान कार्यकर्ताओं की भी उल्लेखनीय उपस्थिति रही। झंडारोहण के बाद भाजपा सारंगढ़ एवं भाजयुमो के नेतृत्व के तिरंगा यात्रा भी निकाली गई जिसमें सकडों की संख्या में तिरंगा यात्रा संपन्न हुई। यात्रा के दौरान भाजपा के द्वारा बेहद सुव्यवस्थित तरीके से रैली

संपन्न किया गया। रैली के दौरान भारत माता की जय जवान जय किसान के गगनचुंबी नारे लगाए गए। तिरंगा यात्रा जिला भाजपा कार्यालय से प्रारंभ होकर सांरगढ़ के सभी प्रमुख चौक चौराहे होते हुए भारता माता चौक में समाप्त हुआ जहां पर भाजपा के जिला महामंत्री अजय गोपाल ने युवाओं को संबोधित किया और तिरंगा यात्रा समापन की घोषणा की।

सारंगढ़ में पुर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी को भाजपा ने दी श्रद्वांजलि

आज दिनांक 16 अगस्त को भाजपा सारंगढ़ के द्वारा परम श्रद्वेय, भारत रत्न व पुर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी को उनके पुण्यतिथि पर श्रद्वांजलि अर्पित की गई। भाजपा सारंगढ़ मंडल के द्वारा वरिष्ठ एवं युवा कार्यकर्ताओं सहित भाजपा नेताओं के उपस्थिति में पुष्पमाला एवं पुष्पों से श्रद्वासुमन अर्पित किया गया। उक्त दिवस पर भाजपा नेताओं के द्वारा स्व. अटल बिहारी जी के जीवन पर प्रकाश भी डाला गया। उक्त कार्यक्रम स्थानीय यादव भवन में सम्पन्न किया गया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow