Join our subscribers list to get the latest news, updates and special offers directly in your inbox
कैपिटल छत्तीसगढ़ न्यूज नेटवर्क....
संवाददाता :- दीपक गुप्ता...✍️
सूरजपुर / भैयाथान :- आज दिनांक 23 अक्टूबर 2024 दिन बुधवार को भैयाथान के स्थानीय गायत्री मंदिर मे समय दोपहर 1:00 बजे से संभागीय बैठक की आयोजन किया गया जिसमें उपस्थित संभागीय अध्यक्ष सुखदेव मुनि एवं कोरिया सूरजपुर के नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष परिक्षेत्र अध्यक्ष , उपाध्यक्ष एवं क्षेत्र के क्षेत्रा अध्यक्षों की बैठक में उपस्थित रही।
सभी की उपस्थिति पर कोरिया व सूरजपुर जिले के नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष एवं सूरजपुर भैयाथान के दोनों क्षेत्र के परिक्षेत्रा अध्यक्षों का शपथ समारोह कराया गया। जिला सूरजपुर जिला सचिव के द्वारा संभागीय चुनाव की तिथि की घोषणा करते हुए संभागीय कार्यवाहक अध्यक्ष उग्रसेन कुशवाहा को मनोनीत किया गया।
संभागीय अध्यक्ष निर्वाचन तिथि 4 नवंबर 2024 दिन सोमवार स्थान काली मंदिर प्रांगण लाटोरी में प्रातः 10:00 बजे से रखा गया। अंत में जिला सूरजपुर के नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष सनलित कुशवाहा के द्वारा आभार प्रकट करते हुए बैठक के समापन की घोषणा किया गई।