Join our subscribers list to get the latest news, updates and special offers directly in your inbox
कैपिटल छत्तीसगढ़ न्यूज नेटवर्क...
संवाददाता :- दीपक गुप्ता...✍️
सूरजपुर :- गायिका जिया रानी के कार्यक्रम में शामिल होने गए 27 वर्षीय युवक का शव 5 फीट के खूंटे से उसी के शर्ट के सहारे लटकता मिला था। जेब से मिले फोन को अपने कब्जे में लेकर पुलिस मामले की जांच कर रही थी। पुलिस के पूछताछ में आसपास के लोगों से पता चला कि सूरजपुर जिले के ओड़गी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत खर्रा का रहने वाला 27 वर्षीय युवक अनिल रजक ड्राइवरी के साथ मजदूरी का काम करता था। इसी दौरान उसकी मुलाकात गिरजापुर की एक युवती से हुई थी। तभी मिलते-जुलते दोनों में प्रेम हो गया था और दोनों कभी-कभी मिलते भी थे। इसी दौरान अनिल गांव के ही एक साथी के साथ गायिका जिया रानी का कार्यक्रम देखने इंदरपुर गया था। वह आधा कार्यक्रम देखकर अपनी प्रेमिका से मिलने गिरजापुर पहुंचा था। तभी दोनों के बीच फोन पर कुछ बात हुई। इसके बाद उसकी प्रेमिका ने अनिल का फोन उठाना बंद कर दिया। अनिल ने अपनी प्रेमिका को करीब 49 बार फोन लगाया। इसके बाद भी कोई जवाब नहीं देने पर वह नाराज हो गया। तभी उसने गांव में ही किसी के यहां शराब पी और नशे में गिरजापुर के ही एक व्यक्ति के घोरान वाले खूंटा में शर्ट का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी ।
इस संबंध में ओड़गी थाना प्रभारी मणि प्रसाद राजवाड़े ने पत्रकारों को बताया कि पीएम रिपोर्ट में फांसी के कारण ही मौत होना बताया गया है। इसके बाद भी पुलिस मामले में हर एंगल से जांच कर रही है। मृतक का मोबाइल भी पुलिस अपने कब्जे में लेकर जांच कर रही है। परिजन से भी पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम के प्राथमिक रिपोर्ट में भी युवक की मौत फांसी लगाने से ही बताई गई है।