बांग्लादेश से भारत पहुची एक और प्रेमी......

बांग्लादेश से भारत पहुची एक और प्रेमी......

पाकिस्तान से चार बच्चों के साथ अपने प्रेमी सचिन मीणा के पास आई सीमा हैदर की चर्चा के बीच नोएडा से जुड़ी एक और विश्वव्यापी प्रेम कहानी चर्चा में है। बांग्लादेश की सोनिया अख्तर अपने छोटे से बच्चे को गोद में लेकर नोएडा में अपने ‘दगाबाज प्रेमी’ की तलाश में आ गई है। सीमा के प्रेमी सचिन ने दूसरे पति से हुए बच्चों को स्वीकार किया, लेकिन सोनिया का पति उसे छोड़कर भाग गया। सोनिया ने सीमा पार करने के लिए अवैध तरीके से नहीं आया, बल्कि वीजा और पासपोर्ट के साथ आई है। उसने नोएडा पुलिस से अपनी कहानी बताते हुए मदद की मांग की है।

बांग्लादेश के ढाका की रहने वाली सोनिया अख्तर का कहना है कि नोएडा के सौरभकांत तिवारी ने उसे धोखा दिया। उन्होंने कहा कि सौरभ उसके साथ ढाका में काम करता था। उसने सोनिया को पहले प्रेमजाल में फंसाकर खुद को शादीशुदा बताया। फिर उसके साथ निकाह कर लिया। दोनों ने भी एक बच्चे को जन्म दिया। लेकिन फिर वह झूठ बोलकर भाग गया।

नौकरी से निकाह तक की कहानी 

सोनिया अख्तर ने कहा कि सौरभकांत तिवारी ने बांग्लादेश में 14 अप्रैल 2021 को उसके साथ निकाह किया था। सौरभकांत बांग्लादेश में जनवरी 2017 से दिसंबर 2021 तक ढाका, बांग्लादेश में कल्टी मैक्स एनर्जीप्राइवेट लिमिटेड में नौकरी करता था। महिला ने पुलिस को अपने व अपने बेटे के पासपोर्ट, वीजा और नागरिक कार्ड उपलब्ध कराए हैं। पुलिस का कहना सौरभ कहां का रहने वाला है, इसकी पूरी जानकारी महिला को नहीं है। मामले की जांच की जा रही है।

सौरभ के साथ रहना चाहती है सोनिया अख्तर

नोएडा पहुंची सोनिया के गोद में मासूम बच्चा है तो आंखों में सौरभ को जल्द तलाशने की बेचैनी। पुलिस सुरक्षा में उसने मीडिया से कहा कि वह बांग्लादेशी है और नाम सोनिया अख्तर है। सोनिया ने कहा कि उसकी सौरभ से तीन साल पहले हुई थी। लेकिन वह भागकर आ गया है। सोनिया ने कहा कि वह सौरभ के साथ ही रहना चाहती है। इसके लिए उसने पुलिस और सरकार से मदद मांगी है।