भारत की संविधान की प्रस्तावना संविधान की आत्मा है - अजय गोपाल

Nov 27, 2024 - 20:53
 0  98
भारत की संविधान की प्रस्तावना संविधान की आत्मा है - अजय गोपाल

 सारंगढ़...

भारतीय जनता पार्टी ज़िला सारंगढ़ -बिलाईगढ़ द्वारा 26 नवम्बर को संविधान गौरव दिवस का आयोजन अस्थायी जिला भाजपा कार्यालय मरार धर्मशाला सारंगढ़ में किया गया, इस अवसर पर उपस्थित भाजपा नेताओं ने सर्वें प्रथम संविधान निर्माता, भारत रत्न डॉ भीम राव अम्बेडकर जी के छाया चित्र के सामने दीप प्रजवलित कर एवं पुष्पांजलि अर्पित किया तत्पशात संविधान गौरव दिवस के लिए प्रदेश भाजपा द्वारा नियुक्त मुख्य वक्ता ज़िला भाजपा महामंत्री अजय गोपाल ने भारतीय संविधान की विशेषताओं पर प्रकाश डालते हुए संविधान की प्रस्तावना व संविधान में उल्लेखित नीति निर्देशक सिद्धांतों का पठन किया /अजय गोपाल ने अपने उद्बबोधन में बताया की भारत का संविधान 2साल 11महीने और 18 दिन में तैयार हुआ जिसे 26 नवम्बर 1949 को अंगिकृत किया गया और 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ, भारत के संविधान में 470 अनुच्छेद हैँ जो 25 भागों में विभाजित है, इसमें 12 अनुसूचियां है, अभी तक 104 बार संविधान में संसोधन हो चुका है, भारत का संविधान राष्ट्रीय सम्मान और गौरव का प्रतीक है, इसका सम्मान करना हर भारत वासी का कर्तव्य है, भारत का संविधान केवल एक पुस्तक ही नही बल्कि यह भारत का राष्ट्रीय ग्रंथ है, इसके अपमान करने पर राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण अधिनियम के तहत कठोर सजा का भी प्रावधान है, भारत का संविधान जहाँ हर भारत वासी को समान रूप से कुछ मौलिक अधिकार प्रदान करता है वहीं दूसरी ओर हर भारत वासी के लिए मौलिक कर्तब्य का भी निर्धारण करती है, यह हमेंयह भी सिखाता है कि अधिकार से पहले कर्तव्य पालन तथा भोग से पहले त्याग की भावना होनी चाहिए /

कार्यक्रम का संचालन भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने किया, इस कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता भुवन लाल मिश्रा, जुगल किशोर केशरवानी, जिला भाजपा कोषाध्यक्ष अमित अग्रवाल, पूर्व जनपद अध्यक्ष संजय पाण्डेय, ज़िला पंचायत सदस्य श्रीमती बैजन्ति लहरे, महिला मोर्चा मंडल, समीर सिंह ठाकुर, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष राम चरण पटेल, अध्यक्ष श्रीमती अनुपमा केशरवानी, मंडल महामंत्री रमेश तिवारी, सतीश शर्मा, राजेश जायसवाल, किसान मोर्चा जिला महामंत्री अवधेश ठेठवार, पवन देवांगन, पूर्व मंडल अध्यक्ष बरत राम साहू, प्रहलाद आदित्य, अमित सारथी, श्रीमती सविता सारथी, मनीषा मघरिया, कुंज बिहारी आदित्य, हसन खान समेत भाजपा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow