विकासखण्ड स्तरीय यूथ एवं ईको क्लब प्रशिक्षण संपन्न...

कैपिटल छत्तीसगढ़ न्यूज नेटवर्क...

संवाददाता :- दीपक गुप्ता...✍️

 सूरजपुर :-कलेक्टर एस. जयवर्धन, जिला शिक्षा अधिकारी राम ललित पटेल के निर्देशन व शशिकांन्त सिंह जिला मिशन समन्वयक समग्र शिक्षा के मार्गदर्शन में विकासखण्ड स्तरीय दो दिवसीय यूथ एवं ईको क्लब प्रशिक्षण शा० कन्या उ०मा०वि०सलका में 42 प्रशिक्षणार्थी एवं विकासखण्ड स्त्रोत केन्द्र भैयाथान में 43 प्रशिक्षणार्थी को प्रशिक्षण दिया गया। उक्त प्रशिक्षण का शुभारम्भ विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी फुल साय मरावी, सहायक विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी घनश्याम सिंह, विकासखण्ड स्त्रोत समन्वयक अजेन्द्र नाथ दुबे की उपस्थिति में सरस्वती माँ की प्रतिमा पर पुष्प एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। जिसमें विकासखण्ड के सभी मा०शा० के 01-01 शिक्षक प्रशिक्षण प्राप्त किये। उक्त प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर गुलाब देवांगन, अनित राज एक्का, अशोक नाविक, चंद्रशेखर कुशवाहा, अतुल कुमार सिंह, सत्तु राम कुशवाहा, अरुण कुमार तिर्की के द्वारा उपस्थित सभी प्रशिक्षणार्थीयों को युथ एवं ईको क्लब से संबंधित विस्तार से जानकारी दी गई ।

 जिसमें सभी शिक्षकों का समूह तैयार कर प्रत्येक समूह को विषय से संबंधित गतिविधि भी कराया एवं उक्त किये गये गतिविधि पश्चात् प्रदर्शन करने का निर्देश दिया गया। जिससे सभी प्रशिक्षणार्थीयों शिक्षकों ने रुचि पूर्ण गतिविधि करते हुए प्रशिक्षण प्राप्त किए। तथा प्रशिक्षण प्राप्त किए शिक्षकों ने स्कूलों तक प्रशिक्षण का शत प्रतिशत लाभ बच्चों को देने हेतु आश्वस्त किए।