Join our subscribers list to get the latest news, updates and special offers directly in your inbox
कैपिटल छत्तीसगढ़ न्यूज नेटवर्क...
संवाददाता :- दीपक गुप्ता...✍️
सूरजपुर :- ब्लॉक मुख्यालय भैयाथान के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में बने नवीन पुस्तकालय कक्ष का कलेक्टर एस. जयवर्धन व जिला पंचायत सीईओ कमलेश नंदिनी साहू के द्वारा बीते शुक्रवार को निरीक्षण किया गया। कलेक्टर एस.जयवर्धन ने हायर सेकेंडरी स्कूल का निरीक्षण किया। स्कूल प्रांगण में 20 लाख की लागत से बने पुस्तकालय कक्ष का अवलोकन किया।
जहा अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त इस क्लास में स्थानीय बच्चों को बेहतर शिक्षा मिले। उद्देश्य की पूर्ति अनिवार्य हो इसका विशेष ध्यान रखने निर्देशित किया।स्मार्ट क्लास के व्यवस्थित संचालन करने हेतु स्कूल प्रबंधन को निर्देशित किया ताकि बच्चों के पठन पाठन में गुणात्मक वृद्धि हो सके। इस दौरान तहसीलदार सजंय राठौर,जनपद सीईओ उपेंद्र तिवारी,विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी फुलसाय मरावी, बीआरसी अजेंद्र नाथ दुबे, कार्यक्रम अधिकारी विजय एक्का,प्राचार्य सहित काफी संख्या में शिक्षक व अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।
जिला सीईओ ने आवास,डबरी, मुक्तिधाम जैसे निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण :- जिला सीईओ कमलेश नंदनी साहू ने ब्लॉक मुख्यालय के आसपास बन रहे प्रधानमंत्री आवास,डबरी,मुक्तिधाम निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। समयावधि में पूर्ण करने सहित जल्द गृह प्रवेश करने का निर्देश दिया।