जंगल मे जुआ खेल रहे 9 जुआरियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार 6 लाख रुपये नगद मोटरसाइकिल , मोबाइल व कार भी जब्त...

कैपिटल छत्तीसगढ़ न्यूज नेटवर्क...

संवाददाता :- दीपक गुप्ता...✍️

सूरजपुर :- जिले में पुलिस ने जुए के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। रमकोला पुलिस ने जंगल में चल रहे जुए के फड़ पर छापा मारकर 9 जुआरियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के पास से 6 लाख रुपये की नकद राशि बरामद की, साथ ही 6 बाइक और एक कार भी जब्त की।

यह कार्रवाई जुए के खिलाफ पुलिस द्वारा की गई एक महत्वपूर्ण कार्यवाही मानी जा रही है, जो इलाके में अपराध को रोकने के लिए पुलिस की कड़ी निगरानी का हिस्सा है।