किसान अनाज उत्पन्न कर लगे हैं देश सेवा मे - एसडीएम सागर सिंह....
कैपिटल छत्तीसगढ़ न्यूज नेटवर्क....
सूरजपुर :- ब्लॉक मुख्यालय भैयाथान अंतर्गत भैयाथान धान खरीदी केंद्र के रजबहर उपार्जन केंद्र में बीते शनिवार को किसान सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसके मुख्य अतिथि एसडीएम सागर सिंह रहे। अध्यक्षता सुनील साहू ने की। सम्मेलन की शुरुआत अतिथियों ने छत्तीसगढ़ महतारी के छाया चित्र पर माल्यापर्ण के साथ किया। एसडीएम ने कहा कि जिस प्रकार जवान सीमा पर सुरक्षा करते है, उसी प्रकार किसान अनाज उत्पन्न कर देश की सेवा में लगे हैं। जब किसान खुशहाल होगा, तभी देश तरक्की करेगा। सुनील साहू ने कहा कि साय सरकार के एक साल के कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सरकार अन्नदाता किसान की खुशहाली और समृद्धि के लिए प्रयासरत है। केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार खेती को समृद्ध और उन्नत बनाने के लिए काम कर रही है। पीएम किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री फसल बीमा, मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना सहित 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदी कर पीएम मोदी के विकसित भारत का यह सपना अन्नदाताओं को समृद्ध बनाकर पूर्ण करने में जुटी हुई है। आदिम जाति सेवा सहकारी समिति के प्रबंधक व अध्यक्षों से कहा कि धान खरीदी, टोकन, केसीसी ऋण में किसानों को कोई असुविधा न हो, इस बात का विशेष ध्यान रखें। कृषि विभाग के सहायक संचालक दुरेश साय पैकरा ने शासन की विभिन्न योजनाओं के बारे में किसानों को जानकारी दी।
What's Your Reaction?






